एक थे कुशाल कोंवर बीती 2 अक्टूबर को असम की भाजपा सरकार ने शहीद कुशाल कोंवर के नाम पर वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की थी,कौन थे कुशाल कोंवर? कुशाल कोंवर असम के एक युवा क्रांतिकारी थे जो गाँधी जी से प्रेरित हो कर काँग्रेस में शामिल हो कर आज़ादी के आंदोलन में कूद में कूद पड़े थे। 8 अगस्त 1942 को ऐतिहासिक "अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन" का ऐलान हुआ।पूरे देश के साथ ही(संघियों और मुस्लिम लीग को छोड़ कर) असम की जनता ने भी इसमें खुल कर भाग लिया था।कुशाल कोंवर उस समय #सरूपथर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे 10 अक्टूबर 1942 को, सुबह के घने कोहरे में छिपे हुए, कुछ लोगों ने गोलाघाट जिले के सरूपथार के पास रेलवे लाइन के कुछ स्लीपरों को हटा दिया। एक मिलिट्री ट्रेन पटरी से उतर गई और कई ब्रिटिश और अमेरिकी सैनिक मारे गए
एक थे कुशाल कोंवर बीती 2 अक्टूबर को असम की भाजपा सरकार ने शहीद कुशाल कोंवर के नाम पर वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की थी,कौन थे कुशाल कोंवर? कुशाल कोंवर असम के एक युवा क्रांति...